सी. बी. एस.सी. सिलेबस के अनुसार
👉वचन
प्रश्न-वचन किसे कहते है ?कितने प्रकार के होते है ?उदाहरण सहित जानिए।
उत्तर-शब्द के जिस रूप से यह पता लगे कि वह एक के लिए है या एक से अधिक के लिए है ,उसे वचन कहते है। हिंदी में वचन दो प्रकार के है।
१. एक वचन , २. बहुवचन
१. एक वचन-शब्द के जिस रूप से उसके एक होने का पता लगे,उसे एक वचन कहते है।
जैसे -लड़की, रात ,डिब्बा आदि।
२. बहुवचन -शब्द के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का पता लगे ,उसे बहुवचन कहते है।
जैसे -लड़कियां ,रातें ,डिब्बे आदि।
वचन परिवर्तन के नियम -
प्रश्न-आदरार्थक बहुवचन से आप क्या समझते हो ?
जैसे-अध्यापक जा रहे है।
कुछ आवश्यक बातें -
१-कई बार बहुवचन बनाने के शब्दों के आगे -जन ,गण ,वृंद ,वर्ग ,लोग ,समुदाय आदि शब्द जोड़ देते है।
जैसे -भक्तजन ,श्रोतागण ,अध्यापकवृंद ,छात्रवर्ग ,शिक्षित समुदाय ,हिन्दू लोग
२. कुछ शब्दों का प्रयोग सदैव बहुवचन में ही होता है।
जैसे-प्राण ,दर्शन,बाल,बादल ,केश ,मूछें
३. कुछ शब्दों का प्रयोग सदैव एकवचन में ही होता है।
जैसे-वर्षा ,जनता ,पानी ,आग
एक और आवश्यक बात -
जब किसी संज्ञा शब्द के साथ 'ने ','में ','को ','से ' आदि परसर्ग लगाते है। तो उनका बहुवचन बनाते समय उसमे
'ओ ' जोड़ दिया जाता है।
उदाहरण -लड़के ने गाना सुनाया। (एकवचन ) ---------------लड़कों ने गाने सुनाएं। (बहुवचन)
बगीचे में बच्चे खेल रहे है। (एकवचन ) -----------बगीचों में बच्चे खेल रहे है। (बहुवचन)
घर को साफ़ रखो। (एकवचन )-------------------घरों को साफ़ रखो।(बहुवचन)
