सर्वनाम

Content Protection Example

 सी. बी. एस.सी. सिलेबस के अनुसार

👉सर्वनाम 

प्रश्न -सर्वनाम किसे कहते है ?उसके कितने भेद है ?उदाहरण के साथ जानिए। 

उत्तर -सर्वनाम वह शब्द है जो संज्ञा (Noun) के स्थान पर प्रयोग होता है। जब किसी वाक्य में बार-बार संज्ञा का प्रयोग उचित न लगे या उसे सरल और संक्षिप्त बनाना हो, तो सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • राम स्कूल गया। राम पढ़ाई कर रहा था।
  • (यह वाक्य बेहतर होगा: राम स्कूल गया। वह पढ़ाई कर रहा था।)
  • यहां 'वह' सर्वनाम है जो 'राम' के स्थान पर प्रयोग हुआ।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के कुल 6 भेद होते हैं:

. पुरुषवाचक सर्वनाम   ,२. निश्चयवाचक सर्वनाम     ,३. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

४. प्रश्नवाचक सर्वनाम     ,५. सम्बन्धवाचक सर्वनाम    ,. निजवाचक सर्वनाम

१. पुरुषवाचक सर्वनाम-जो शब्द बोलने वाले, सुनने वाले या किसी और के बारे में बताने के लिए 

उपयोग होते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण: मैं, तुम, वह, ये, वे।

इस आधार पर पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार होते हैं:

(ⅰ) उत्तम पुरूष सर्वनाम -जिस सर्वनाम का उपयोग बोलने वाला या लिखने वाला खुद के लिए करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे -मैं ,हम आदि 

उदाहरण वाक्य:

मैं स्कूल जा रहा हूँ।

Ⅱ. हम मिलकर यह काम करेंगे


(ⅱ)मध्यम पुरुष सर्वनाम -सुनाने वाले व्यक्ति के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है,उन्हें हम माध्यम पुरुष सर्वनाम कहते है। 

जैसे-तुम ,आप ,तुम्हे आदि 

उदाहरण वाक्य:

Ⅰ .तुम कहाँ जा रहे हो?

. आप कैसे हैं। 

. तुम्हे कौन बुला रहा है ?

(ⅲ) अन्य पुरुष सर्वनाम -बोलने वाला व्यक्ति जब किसी अन्य के  विषय में बात करे ,उसे अन्य पुरुष सर्वनाम कहते है। 

जैसे-वह ,वे ,यह ,ये आदि। 

उदाहरण वाक्य:

Ⅰ. वह कहाँ जा रहा है ?

Ⅱ.वे कब पढ़ना शुरू करेंगे ?

Ⅲ. यह क्या है ?

२.निश्चयवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है,उसे  निश्चित वाचक सर्वनाम कहते है। 


जैसे-यह ,वह आदि। 

उदाहरण वाक्य :

. यह राम की कक्षा है। 

. वह मोहित की कलम है। 

. वह मेरा मित्र है। 

३. अनिश्चयवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम शब्द से किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है , उसे अनिश्चित वाचक सर्वनाम कहते है। 

जैसे-कोई ,कुछ आदि। 

उदाहरण वाक्य :

Ⅰ. कोई बात नहीं। मैंने ठीक कर लूंगा। 

. कुछ न कुछ तो है ,इस कलम में। 

. बाहर कोई है। 

४. प्रश्न वाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिये किया जाये ,उसे प्रश्न वाचक सर्वनाम कहते है। 

जैसे -क्या,कौन आदि। 

उदाहरण वाक्य :

Ⅰ. आप क्या कर रहे है। 

Ⅱ. राम को कौन बुला रहा है। 

Ⅲ.वह कितना बड़ा है। 

५.सम्बन्ध वाचक सर्वनाम-जो सर्वनाम शब्द दो भिन्न-भिन्न बातों का सम्बन्ध जोड़े,उसे सम्बन्ध वाचक सर्वनाम कहते है। 

जैसे -जो,सो आदि। 

उदाहरण वाक्य :

Ⅰ. जो पहले आएगा ,सो पायेगा। 

Ⅱ. जिसकी आप बात कर रहे है। वह मेरा मित्र है। 

Ⅲ. जो व्यक्ति मैदान में खेल रहा है। वो मेरा भाई नहीं है। 

६. निजवाचक सर्वनाम- जब कर्ता अपने लिए जिन सर्वनाम शब्दों के प्रयोग करता है, उन्हें निज वाचक सर्वनाम कहते है। 

जैसे -अपने-आप ,खुद ,स्वयं ,निज आदि। 

उदाहरण वाक्य :

Ⅰ. मैं अपने -आप चला जाऊंगा। 

Ⅱ. आप अपना काम स्वयं करो।   

Ⅲ. मैं खुद खाना बना लूंगा। 


और पढ़े -कॉलेज में पढ़ाई के बाद करियर के विकल्प:जो आपका जीवन बदल दे।




और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म