कैसे बनाएं board exam ki पढ़ाई का टाइम-टेबल जो सच में काम करे? (विद्यार्थी इसे अवश्य पढ़े )
प्रिय पाठकों ... आज हम बात करेंगे पढ़ाई के टाइम टेबल के बारे में कि कैसे एक ऐसा टाइम-टेबल बनाएँ जो वाकई में आपकी पढ़ाई को आसान और कामयाब बना सके। अच्छे विद्यार्थी के लिए पढ़ाई का टाइम-टेबल बहुत मायने रखता है। ये टाइम-टेबल आपको सही समय पर सही तरीके से पढ़ाई करने में मदद करेगा, ताकि आप परीक्षा में अच्छे अंक ला सकें और पढ़ाई का बोझ भी हल्का महसूस करे। तो चलिए जानते हैं, पढ़ाई का एक ऐसा तरीका जो वाकई में काम आएगा!
1. सारे विषयों की प्राथमिकता तय करो:
एक तरफ से शुरू करते! ... सबसे पहले आपको ये समझना जरूरी है कि कौन सा विषय आपके लिए मुश्किल है और कौन सा आसान। जिस विषय में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, उसे टाइम-टेबल में ज्यादा समय देना है। जैसे मान लीजिये गणित आपको भारी या यू कहे कि कठिन लगता है, तो उसे थोड़ा और समय दो, और आसान विषय को कम समय में निपटाओ।
2. पढ़ाई का सही समय तय करो:
अब देखो दूसरी बात ये कि हर वक्त पढ़ाई नहीं होती ,ये बात मैं इस लिए कह रहा हूँ कि कॉपी -किताब लेकर बैठ जाने से पढाई नहीं होती।पढाई तब होती है , जब दिमाग ताजा हो और मन प्रसन्नचित हो , उस समय मुश्किल विषयों पर हाथ डालो। जैसे सुबह-सवेरे, जब नींद पूरी होती है, तो कठिन सब्जेक्ट्स पढ़ो ताकि जल्दी समझ में आए।
3. छोटे-छोटे ब्रेक लेना ना भूलो:
लगातार पढाई करते रहने से दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है ।मेरे कहने का मतलब है कि पढ़ाई में ब्रेक कैसे लें ,पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक्स लेना भी जरूरी है। इससे दिमाग ताजा रहता है और पढ़ाई में मन भी लगा रहता है।
4. हर दिन के लिए लक्ष्य तय करो:
एक बात और कि प्रतिदिन आपकी पढ़ाई का एक लक्ष्य होना चाहिए। टाइम-टेबल में ये लिखो कि आज कौन-कौन सा चैप्टर खत्म करना है। रोजाना का एक टारगेट बनाओ और उसे पूरा करो। इससे तुम बोर्ड परीक्षा की तैयारी समय पर पूरी कर पाओगे।
5. नींद पूरी रखो और आराम भी करो:
अब एक बात समझ लो, पढ़ाई जितनी जरूरी है, नींद और आराम भी उतना ही जरूरी है। बिना आराम किए पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद तो ले , ताकि दिमाग ताजा रहे,शरीर स्वस्थ रहे और पढ़ाई में ध्यान लगे।
6. पुराने प्रश्नपत्रों से अभ्यास करो:
एक बात और अपने टाइम-टेबल में पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को हल करने केलिए भी जगह बनाओ। ये प्रश्न पत्र तुम्हारी तैयारी को और भी मजबूत बना देंगे। इससे परीक्षा के पैटर्न का अंदाजा भी लगेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
इस तरीके से, एक सही टाइम-टेबल बना कर पढ़ाई करना और उस पर अमल करना आपके लिए हितकारी होगा। टाइम-टेबल के हिसाब से पढ़ाई करेंगे तो पढ़ाई में मन लगा रहेगा और परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाना भी तय है।
प्रत्येक छात्र अपने अनुसारअधिक प्रभावी टाइम-टेबल बनाये ,यह एक उदहारण मात्र है।
यह एक उदाहरण टाइम-टेबल है, जिसमें दिन भर के सभी अनिवार्य विषयों को समायोजित किया गया है।
उदाहरण टाइम टेबल (स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए)
|
|---|

