सी. बी. एस.सी. सिलेबस के अनुसार
.png)
उत्तर-वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते है।
जैसे -ह +अ +न +उ +म +अ +न =हनुमान
प्रश्न-शब्द कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर-शब्द दो प्रकार के होते है -
१-सार्थक शब्द २ -निरर्थक शब्द
१.सार्थक शब्द- वे शब्द जिनका कोई अर्थ होता है।
जैसे- पुस्तक ,छात्र आदि
२.निरर्थक शब्द -वे शब्द जिनका कोई अर्थ न हो।
जैसे-खड़ -खड़ ,चे-चे आदि
प्रश्न-व्युतपत्ति की दृष्टि से शब्द कितने प्रकार के होते है ?उदहारण सहित समझाएं।
उत्तर-व्युतपत्ति की दृष्टि से शब्दों को तीन भेद है।
१. रूढ़ -जिन शब्दों के खण्डों का कोई अर्थ न हो। वे रूढ़ कहलाते है।
जैसे -दाल,कलम ,लड़की आदि।
२. यौगिक -दो या दो से अधिक शब्दो अथवा शब्दानों के योग से बने शब्द यौगिक कहलाते है।
जैसे -कुपुत्र =को +पुत्र ,सुपुत्र =सु +पुत्र आदि।
३. योगरूढ़ -जो शब्द यौगिक होने पर भी किसी विशेष अर्थ को ही प्रकट करे।
जैसे- हिमालय =हिम +आलय
प्रश्न-उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द कितने प्रकार के होते है ?उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर-उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द चार प्रकार के होते है।
१. तत्सम -जो शब्द संस्कृत से हिंदी में ज्यो के त्यों आ गए है
जैसे-नेत्र ,चंद्र ,सूर्य आदि
२. तद्भव -जो शब्द संस्कृत से रूप बदल कर हिंदी में आ गए है।
जैसे -गृह (घर ),कान (कर्ण ),गाँव(ग्राम ) आदि।
३. देशी या देशज -वे शब्द, जो भारत की किसी भी भाषा से हिंदी में आ गए है।
जैसे -इडली , डोसा ,चमचम आदि।
४. विदेशी -वे शब्द ,जो शब्द भारत से बाहर की किसी भाषा से हिंदी में आ गए है।
जैसे -टिकट ,अमीर ,ऑफिस आदि।
प्रश्न -प्रयोग के आधार पर शब्दों के कितने भेद है ?
उत्तर-प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो भेद है-
१. विकारी -जो शब्द , जिनका रूप लिंग ,वचन ,कारक ,काल आदि के आधार पर बदला जाता है।
संज्ञा ,सर्वनाम ,विशेषण और क्रिया आदि।
२.अविकारी -जो शब्द ,जिनका रूप लिंग ,वचन कारक ,कल आदि के आधार पर कोई परिवर्तन हो। उन्हें अव्यय या अविकारी कहते है।
क्रिया-विशेषण ,समुच्चय बोधक ,सम्बन्ध बोधक और विस्मयादि बोधक आदि।