सी. बी. एस.सी. सिलेबस के अनुसार
उत्तर-भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने मन के भावों या विचारों को लिखकर या बोलकर दूसरे केसमक्ष प्रकट करते हैं।
प्रश्न-भाषा के कितने रूप है?प्रत्येक को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-मुख्यता भाषा के दो रूप है। -
१.मौखिक और २.लिखित
मौखिक रूप-जब हम अपने मन के विचारों या भावों को बोलकर प्रकट करते हैं तो यह भाषा का मौखिक रूप कहलाता है।
जैसे-अध्यापक का कक्षा में पाठ समझाना,पिता का अपने बच्चे बातचीत करना।
लिखित रूप -जब हम अपने मन के विचारों या भावों को लिखकर प्रकट करते हैं तो वह भाषा का लिखित रूप कहलाता है।
जैसे-कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा पुस्तक में लिखना, विद्यालय से मिला गृहकार्य लिखित रूप में करना।
विद्यार्थिओं ... इसके अतिरिक्त भाषा का एक सांकेतिक रूप भी होता हैं जिसे मान्यता प्राप्त नहीं है क्योंकि संकेत कई बार गलत भी हो जाते हैं।
प्रश्न-लिपि किसे कहते हैं?
उत्तर-भाषा ऐसी ध्वनिओं का समूह होता है जिसका कुछ अर्थ होता है। प्रत्येक सार्थक ध्वनि का एक एक चिन्ह निश्चित किया गया है। प्रत्येक ध्वनि के लिए निश्चित किए गए चिन्हों को ही लिपि कहते हैं।
हिंदी भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है।
प्रश्न-व्याकरण किसे कहते हैं?
उत्तर-जिस शास्त्र में भाषा के शुद्ध बोलने और लिखने के नियमों का वर्णन होता है ,उसे व्याकरण कहते हैं।
प्रश्न-व्याकरण के कितने भाग है ?स्पष्ट कीजिए
उत्तर-व्याकरण के कुल चार भाग हैं।
१. वाक्य विचार- इसके अन्तर्गत वाक्यों के भेद,उनके सम्बन्ध ,वाक्य विश्लेषण ,विराम चिन्हों आदि के बारे में विचार किया जाता है।
२.पद विचार-इसके अन्तर्गत संज्ञा, सर्वनाम,विशेषण ,अव्यय आदि पदों के स्वरूप तथा प्रयोग पर विचार किया जाता है।
३. शब्द विचार-इसके अन्तर्गत शब्दों के भेद ,व्युत्पत्ति और रचना आदि के सम्बंधित नियमों के बारे में विचार किया जाता है।
४. वर्ण विचार- इसके अन्तर्गत वर्णों के आकार ,उच्चारण वर्गीकरण ,उनके संयोग और संधि आदि के बारे में विचार किया जाता है।
