कारक

Content Protection Example

 सी. बी. एस.सी. सिलेबस के अनुसार


👉कारक

प्रश्न: कारक किसे कहते हैं? कारक कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित बताएँ।

उत्तर:वाक्य में क्रिया और संज्ञा या सर्वनाम के बीच जो संबंध होता है, उसे कारक कहते हैं। यह वाक्य में शब्दों के कार्य को समझाने में मदद करता है। कारक, वाक्य के विभिन्न पदों और उनके कार्यों का निर्धारण करता है।

हिंदी में कारक कुल आठ प्रकार के होते हैं। इनके साथ उचित विभक्ति चिन्ह भी जुड़ते हैं।

कारकों के प्रकार और उनके उदाहरण:

कर्ता कारक-जो कार्य को करता है, वह कर्ता कारक कहलाता है।
चिन्ह: ने
उदाहरण:
  • राम ने खाना खाया।
  • सीता ने पुस्तक पढ़ी।
  • लक्षमण के तीर चलाया। 
कर्म कारक-जिस पर क्रिया का प्रभाव पड़ता है, वह कर्म कारक कहलाता है।
चिन्ह: को
उदाहरण:
  • राम ने किताब को पढ़ा।
  • शिक्षक ने छात्र को डांटा।
  • राम के द्वारा ये काम किया गया। 

करण कारक-जिससे कार्य किया जाता है, वह करण कारक कहलाता है।
चिन्ह: से(के द्वारा)
उदाहरण:
  • उसने कलम से लिखा।
  • किसान ने हल से खेत जोता।
  • लाल कलम से पत्र लिखा है। 

संप्रदान कारक-जिसके लिए कार्य किया जाए, वह संप्रदान कारक कहलाता है।
चिन्ह: के लिए 
उदाहरण:
  • उसने लड़के को चॉकलेट दी।
  • माँ ने बच्चे को खाना खिलाया।
  • मेरे लिए पानी पानी लेकर आओ। 
अपादान कारक-जिसमें कर्ता या सर्वनाम के जिस रूप से किसी वस्तु के अलग या दूर होने का भाव प्रकट हो, वह अपादान कारक कहलाता है।
चिन्ह:से(अलग होने पर)
उदाहरण:
  • पक्षी पिंजरे से उड़ गया।
  • उसने गाँव से शहर जाने का निर्णय लिया।
  • पेड़ से पत्ते गिरे। 

सम्बन्ध कारक-जो दो शब्दों के बीच सम्बन्ध प्रकट करता है।अर्थात संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से एक वस्तु का दूसरी वस्तु से सम्बन्ध होने का पता लगे। 

चिन्ह: का, के, की

उदाहरण:
  • यह राम का घर है।
  • वह मोहन की बहन है।
  • यह मेरा घर है। 
अधिकरण कारक-संज्ञा के जिस रूप से कार्य होता है, वह अधिकरण कारक कहलाता है।
चिन्ह: में, पर
उदाहरण:
  • वह घर में बैठा है।
  • पुस्तक मेज पर रखी है।
  • विद्यार्थी कक्षा में पढ़ती है। 

संबोधन कारक-जिसका उपयोग किसी को पुकारने या संबोधित करने के लिए किया जाता है।

 चिन्ह: हे, ओ
उदाहरण:
  • हे भगवान! मेरी मदद करो।
  • ओ मित्र! यह तुम्हारे लिए है।
  • अरे !आप यहाँ मत आइये। 

सारणीबद्ध रूप में कारकों के प्रकार और उनके विभक्ति चिन्ह

कारक का नाम विभक्ति चिन्ह उदाहरण
कर्ता कारक ने राम ने खेला।
कर्म कारक को सीता ने फूल को तोड़ा।
करण कारक से(के द्वारा) उसने चाकू से काटा।
संप्रदान कारक के लिए  उसने दोस्त को बुलाया।
अपादान कारक से(अलग होने पर) पक्षी पिंजरे से उड़ गया।
 सम्बन्धकारक का,की,के ,रे  वह कक्षा में गया।
अधिकरण कारक  पर, में वह कुर्सी पर बैठा।
संबोधन कारक हे ,ओ  ओ मित्र! यह तुम्हारे लिए है।

     और पढ़े -CBSE कक्षा 10 और 12 के छात्र परीक्षाओं में शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत कैसे बने


    और नया पुराने

    संपर्क फ़ॉर्म