सी. बी. एस.सी. सिलेबस के अनुसार
👉संज्ञाप्रश्न-संज्ञा किसे कहते है ? तथा उसके कितने भेद है।
उत्तर -जो शब्द किसी व्यक्ति ,स्थान ,वास्तु अथवा भाव का बोध करवाते है उन्हें संज्ञा कहते है।
जैसे- राम ,चेन्नई ,कलम आदि
संज्ञा के भेद -
१.जाति वाचक संज्ञा -जिस संज्ञा शब्द से किसी जाति का बोध हो ,उसे जाति वाचक संज्ञा कहते है।
जैसे -कलम ,शहर ,नदी आदि
२. व्यक्ति वाचक संज्ञा -जिस संज्ञा शब्द से किसी एक विशेष व्यक्ति ,स्थान या वस्तु का बोध हो ,उसे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते है।
जैसे -रामायण ,राम ,अर्जुन आदि
३. भाव वाचक संज्ञा-जिस संज्ञा शब्द से किसी गुण ,दोष ,भाव या दशा का बोध हो ,उसे भाव वाचक संज्ञा कहते है।
जैसे -ईमानदारी ,मिठास ,भलाई आदि
४. द्रव्य वाचक संज्ञा -जिन संज्ञा शब्दों से किसी से धातु ,अनाज ,ठोस या तरल पदार्थों का बोध हो ,
जैसे -पानी ,दूध ,चाँदी आदि
५. समूह वाचक संज्ञा -जिन संज्ञा शब्दों से किसी समूह का बोध हो ,
जैसे -कक्षा ,सेना ,भीड़ आदि।
प्रश्न -भाव वाचक संज्ञा कितने प्रकार के शब्दों से बन सकती है ?उदाहरण सहित लिखो।
उत्तर -भाव वाचक चार प्रकार के विकारी शब्दों से बनती है -
१. जाति वाचक संज्ञा से -जैसे -पशु से पशुता ,बच्चा से बचपन ,चोर से चोरी आदि
२. सर्वनाम से -जैसे -अपना से अपनापन ,निज से निजता,सर्व से सर्वस्व आदि
३. विशेषण से -जैसे-अच्छा से अच्छाई ,महान से महानता,ऊँचा से ऊँचाई आदि
४. क्रिया से -जैसे -उड़ाना से उड़न ,पढ़ना से पढाई,हँसाना से हँसी आदि
संज्ञाओं का रूप परिवर्तन या संज्ञा शब्दों के विकारक रूप -
.png)